कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज जरूरी: मेयर

-महेन्द्रा एन्कलेव शास्त्री नगर वैक्सीनेशन केन्द्र का मेयर ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। सभी लोग आगे आकर टीका जरूर लगवाएं। सरकार ने सभी लोगों के लिए मुफ्त में टीका उपलब्ध करा रखी है। टीका का दोनों डोज समय से लगवाना बहुत जरूरी है। यह बातें सोमवार को सरकार एवं संगठन द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मेयर आशा शर्मा ने महेन्द्रा एन्कलेव शास्त्री नगर में स्थित वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कुछ लोगों के मन में सवाल है कि टीका लेने के बाद बुखार क्यों आता है। इसमें कोई मिलावट तो नहीं है। लेने के बाद कोई दिक्कत तो नहीं होगी। लोग भ्रांतियों से बचकर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका जरूर लगवाएं। केन्द्र में प्रतिदिन 350 लोगो को वैक्सीन लगाई जा रही है। सोमवार को 500 लोगो को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके लिए स्थानीय लोगो ने मेयर का आभार व्यक्त किया। मेयर द्वारा वैक्सीनेशन केन्द्र पर कार्य भार संभाल रहे स्थानीय लोगो को भी बहुत अच्छी व्यवस्था संभालने के लिए शुभकामनाएं दी एवं वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियो से वार्ता करते हुए कहा अगर वैक्सीनेशन में काई भी समस्या आए या फिर पानी की किल्लत हो तो मुझे बता सकते है। उन कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। लोगो ने मेयर को बताया कि केन्द्र में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। स्थानीय डॉ स्वाती द्वारा वैक्सीनेशन केंद्र में क्या-क्या और किस प्रकार कार्य किया जा रहा है इन सब से मेयर को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद अर्चना सिंह, हेमलता चौधरी, मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त पुण्डीर, अजेन्द्र चौधरी, उदिता त्यागी, पम्मी, इन्दु जोहरी अन्य लोग शामिल रहे।