गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के कार्यालय केजे-77 कविनगर में सोमवार को पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा पहुंचे। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा आईटीएस मोहन नगर के सभागार में गाजियाबाद आगमन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने गाजियाबाद की कोरोना काल तथा पिछले वर्ष की समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों की परेशानियों एवं परिस्थितियों का पूर्ण विवरण राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बैनर तले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा गया था। अरविंद कुमार शर्मा ने बताया राष्ट्रीय व्यापार मंडल के लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी भाइयों को एक मंच पर लाकर जो वार्तालाप कराया है, वह महत्वपूर्ण है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीडि़त परिवारों तक मदद पहुंचाने में व्यापारियों की अहम भूमिका रही। जिसके लिए हम हृदय से व्यापारी वर्ग का आभार प्रकट करते हैं। ऐके शर्मा ने उनके जिले में प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा हुए रोड शो को अविस्मरणीय और आईटीएस कॉलेज में हुई आवभगत को यादगार बताते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश शर्मा, पंडि़त अशोक भारतीय, चिन्मय भारद्वाज, संजय गोयल, अजय सिंघल, डॉ सोनिका वर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रवीण भाटी, विकास चुघ आदि मौजूद रहे।
















