-यातायात, अतिक्रमण एवं व्यापारी सुरक्षा को लेकर व्यापारियों ने की बैठक
गाजियाबाद। शहर के यातायात, अतिक्रमण, एवं व्यापारी सुरक्षा को लेकर गुरूवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने घंटाघर कोतवाली में एसपी सिटी निपुण अग्रवाल एवं थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ बैठक की। बैठक के दौरान व्यापारियों ने यातायात, अतिक्रमण, एवं व्यापारी सुरक्षा को लेकर समस्या रखी। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और हाल के दिनों में हुई घटनाओं पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि भयमुक्त होकर व्यापार करें। कोई समस्या होने पर तत्काल उन्हें सूचना दें, त्वरित निदान कराया जाएगा। एसपी सिटी ने व्यापारियों से कहा कि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही नियमित मॉनीटरिंग करें। किसी की भी गतिविधि संदिग्ध लगने पर तत्काल सूचना दें। व्यापारियों ने मांग रखी की व्यापारी के साथ कोई भी समस्या होती है तो पुलिस तत्परता से जाच कर समस्या का समाधान करें।
बिना जाच पड़ताल के किसी भी व्यापारी पर मुकदमा दर्ज न किया जाए, सुरक्षा को लेकर माह में एक बार पुलिस और व्यापारियों की बैठक हो और व्यापारियों और मार्केट की सुरक्षा को लेकर पुलिस को पूरा सुरक्षा प्लान तैयार करें। एसपी सिटी ने बताया बैठक में विभिन्न मुद्दों पर व्यापारी नेताओं से चर्चा हुई है। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए व्यापारियों की ओर से दिए गए सुझाव पर गंभीरता से अमल होगा। इस मौके पर व्यापारी संदीप बंसल, गौरव गर्ग, अनिल सांवरिया, प्रेम प्रकाश चीनी, रजनीश बंसल, राकेश स्वामी, राजू छाबड़ा, पंडि़त अशोक भारतीय, राजेश बंसल, राकेश लाहौरिया, योगेश गोयल, सुरेश महाजन, रविन्द्र लाहौरिया दिनेश गोयल, संजय शंकर, मूलचन्द गर्ग मुकेश प्रजापति, संजय पालकी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
















