भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का लोनी में हुआ भव्य स्वागत

-सबका साथ-सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र: नरेन्द्र कश्यप

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा गुरूवार को लोनी स्थित संगम विहार में संयोजक जीत पाल कश्यप द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद का स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ताओं ने माला-पटका, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनकर भव्य स्वागत किया। इसके अलावा टीला मोड़ गोल चक्कर एवं ग्राम निठोड़ा में जनता के द्वारा भव्य स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। ग्राम वासियों में बहुत ही भारी उत्साह देखने को मिला ग्राम की सैकड़ों महिलाओं के द्वारा पारंपरिक लोकगीत के माध्यम से आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप जी का स्वागत किया गया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग, जाति और मजहब के लोगों को मिल रही है और हर वर्ग इससे लाभान्वित हो रहा है। आगे आने वाले समय में बहुत उत्तम है सन 2022 में आगामी चुनाव में ओबीसी पिछड़ा मोर्चा अपना जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा उपलब्धियां जनता को जागरूक कर और सन 2022 में पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना साकार करेंगे और उनके हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया देश की आजादी के बाद प्रथम बार 27 ओबीसी सांसदों को केंद्र में मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है। मोदी जी का विजन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर पार्टी कार्य कर साकार कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमेंद्र जांगड़ा, योगेंद्र मावी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, देवेंद्र यादव, कृष्ण वीर, सत्तू प्रधान, ईश्वर मावी, सतपाल प्रधान, डॉ सुदेश भारद्वाज ,अजय खारी, पप्पू मुखिया, विजय धामा, अजय चौधरी, अविनाश चौधरी, धनंजय खारी, नितिन मावी, चौधरी चैन पाल, गजे पाल मावी आदि कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे।