भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का भाजर्पाइयों ने किया स्वागत

-प्रियंक पांडेय ने सुल्तानपुर जिले का बढाया गौरव: डॉ आरए वर्मा

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में शिद्दत से जुट चुकी भाजपा अब अपना कोई कोना खाली छोडऩा नही चाहती है। हाल ही में नियुक्त उत्तर प्रदेश भाजपा के सहमीडिया प्रभारी प्रियंक पांडेय का गुरुवार को अपने गृह जनपद पहुंचने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा टोल प्लाजा पर प्रियंक पांडेय का स्वागत किया। उसके बाद अमहट चौराहा समेत विभिन्न जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बरौंसा, पांडेय बाबा, मोतिगरपुर, कादीपुर,सूरापुर में कार्यकर्ताओं ने प्रियंक पांडेय को फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी। प्रियंक पांडेय ने कादीपुर चौराहे पर जिलाध्यक्ष वर्मा के साथ सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बिजेठुआ धाम पहुंचे प्रियंक पांडेय ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। चांदा, लंभुआ, हनुमानगंज में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह का आयोजन किया। जिले के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रियंक का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया प्रियंक पांडेय ने अपने दम और कार्यो से यह मुकाम हासिल किया है। जिससे सुल्तानपुर जिले का गौरव बढा है। प्रियंक को सह मीडिया प्रभारी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और नेतृत्व के प्रति आभार जताया। जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा उपलब्धियां जनता को जागरूक कर और सन 2022 में पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना साकार करेंगे और उनके हाथ मजबूत करेंगे। प्रियंक पांडेय ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही सुल्तानपुर की जनता का सिर ऊंचा रखेंगे। प्रदेश में चार साल के कार्यकाल में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। युवा, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। राज्य सरकार के कामकाज का जनता में भी अच्छा असर गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ काम कर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में कमल का फूल खिलाएंगे। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना साकार करेंगे और उनके हाथ मजबूत करेंगे। मोदी जी का विजन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर पार्टी कार्य कर साकार कर रही है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।