बिजली विभाग के कामों की नगरायुक्त कराएंगे जांच

विद्युत पोल व लाइट की होगी थर्ड पार्टी ऑडिट, नगर निगम का निर्णय, आईआईटी रुड़की से होगी जांच। गत वर्ष में एनसीआरटीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से उक्त स्थलों पर विद्युत पोल व लाइट का कार्य कराया गया था, किंतु उक्त स्थल पर प्रकाश व्यवस्था में कमी होने पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं तथा कुछ पार्षदों द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

गाजियाबाद। नगर निगम सीमांतर्गत मेरठ रोड तिराहा से दुहाई तक लगाए गए विद्युत पोल व लाइट की नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने थर्ड पार्टी ऑडिट के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत पोल व लाइट की आईआईटी रुड़की द्वारा जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े : विद्युत विभाग के जेई और टीजी-2 का कारनामा वायरल

पार्षदों तथा क्षेत्रीय जनता की लगातार शिकायतों के आधार पर मेरठ रोड तिराहे से दुहाई नगर निगम सीमा अंतर्गत लगाए गए विद्युत पोल तथा लाइट की गुणवत्ता की जांच महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में कराई जा रही है। गत वर्ष में एनसीआरटीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से उक्त स्थलों पर विद्युत पोल व लाइट का कार्य कराया गया था, किंतु उक्त स्थल पर प्रकाश व्यवस्था में कमी होने पर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं तथा कुछ पार्षदों द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिनका संज्ञान लेकर नगर निगम द्वारा थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया ताकि सही रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्य करने वाले संस्थानों पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।nagar-nigam-gzb

अपर नगरायुक्त शिवपूजन यादव द्वारा बताया गया कि मेरठ रोड तिराहे से दुहाई नगर निगम सीमा अंतर्गत तक मुख्य मार्ग पर लगाए गए विद्युत पोल व लाइट की थर्ड पार्टी जांच कराने के लिए नगरायुक्त के निर्देश के क्रम में पत्र जारी किया जा चुका है तथा आईआईटी रुड़की द्वारा जांच की जाएगी। जांच के आधार पर ही कार्य करने वाली फर्मों पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मै. अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी, मै. शिव कंस्ट्रक्शन, मै. आरबी एसोसिएट, वी आर एंड कंपनी, शशांक इलेक्ट्रिक वर्क, गर्ग सन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, मॉडर्न इलेक्ट्रिक एंड मैकेनिकल ट्रेडर्स, आरके एंटरप्राइजेज, कैपिटल कंस्ट्रक्शन, एमके कंस्ट्रक्शन, फर्म द्वारा मेरठ तिराहे से दुहाई नगर निगम सीमा अंतर्गत 16 कार्यों में विद्युत पोल व लाइट का कार्य किया गया था।