सरकारी भूमि को बेचने में लिप्त असली दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई: टीटृू

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल ने राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र की भूमि पर काबिज गरीब परिवारों के आशियाने उजाडने से पहले नगर निगम से कोई बीच का रास्ता निकालने की अपील की है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू का कहना है कि नंदग्राम में राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। संबंधित भूमि को कुछ भू-माफिया ने गरीब एवं जरूरतमंदों को धोखे से बेच दिया था। इन परिवारों ने वहां आशियाने बना लिए। नगर निगम अब इन भवनों को तोडऩे पर आमादा है। उन्होंने कहा है कि सरकारी भूमि को बेचने में लिप्त असली दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सिर्फ गरीबों के मकान तोडना ठीक नहीं है। तोड़-फोड़ की कार्रवाई से पहले कोई बीच का रास्ता अपनाया जाना जरूरी है।