-संशोधित शासनादेश को जनपद में लागू कराने की मांग
गाजियाबाद। ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर से मुलाकात कर स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम में हुए संसोधन का गजट एवं शासनादेश को जनपद में लागू कराने की मांग की।
महासचिव सचिन सोनी ने कहा कि अप्रैल 2018 को बने स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम में जून-2020 को किए गए संसोधन को लागू कराने की मांग की गई। जिससे अधिनियम हुए संसोधन के अनुसार राज्य के सभी मंडलो में मंडलीय स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अपीलीय प्राधिकरण का गठन किया जा सके। उन्होंने कहा मण्डलीय स्तर पर अपीलीय प्राधिकरण गठन की मांग को लेकर मंडलायुक्त मेरठ मंडल, सयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल से मिल चुके है। रविवार को संबधित मांगों को लेकर लोनी विधायक से मुलाकात की। शासन से मई-21 को आदेश पारित हुआ है, जिसके अनुसार स्कूलों में वर्ष 2019-20 में ली जाने वाली फीस में से उन मदों को घटाकर फीस का निर्धारण किया जाएगा। जिनका उपयोग स्कूल बंदी कॉल में नही हो रहा है। लेकिन जनपद के स्कूल आदेश का पालन न कर शासनादेश की धज्जियां उड़ा रहे है। प्रशासन से अनुरोध करने के बाद भी स्कूल न केवल 2019-20 में ली जाने वाली फीस ही अभिभावकों से ले रहे है। बल्कि कुछ स्कूलों ने शासनादेश की अनदेखी कर वर्तमान सत्र में भी फीस वृद्धि कर ृदी है। लोनी विधायक ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतीक द्विवेदी से फोन पर वार्ता कर शासनादेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि वो अधिनियम में हुए संसोधन का गजट कारने के लिए विधान सभा मे रखेंगे। इस दौरान रचना साही, राहुल जैन, सुनील कुमार, करुणा त्यागी, प्रेमपाल, मनोज खन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।
















