-पिछले 2 माह के भीतर अधिकांश मामलों का निस्तारण
गाजियाबाद। जनपद में शिकायतों के निस्तारण की गति में तेजी आई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 2 माह पहले जनपद में चार्ज संभालने के बाद शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर कराने पर जोर दिया था। डीएम की बात में अब दम नजर आ रहा है। पिछले 2 माह के भीतर करीब 500 शिकायतें प्रशासन को मिली हैं। इनमें से अधिकांश का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के रिकॉर्ड पर गौर करें तो 5 जून को जिले में जिलाधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पीडि़तों को न्याय मिल सके। इसलिए इसे पहली प्राथमिकता में शामिल करते हुए कार्यालय में बैठ कर पीडि़तों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। पिछले दो माह के कार्यकाल मेें जिलाधिकारी द्वारा लगभग 500 शिकायतों के दर्ज होने के बाद इनमें से अधिकांश का निस्तारण कर फरियादियों की समस्या का निस्तारण कराया हैं। यहीं नहीं शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी करने के बाद उसकी जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण किया जा सके। इसको लेकर खुद जिलाधिकारी द्वारा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम से रोजाना फीडबैक भी लिया जा रहा हैं। ताकि फरियादी की समस्या का निस्तारण बेहतर तरीके से किया जा सके। वहीं,जिले में प्रदेश सरकार की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कराने और योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजना के संबंध में क्रियान्वयन को लेकर जानकारी करने के बाद उसे क्रियान्वित कराया जा रहा है। ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जिले में जमीनों से संबंधित मामलों से लेकर मकान,स्कूलों में दाखिले,पारिवारिक कलह,संपत्तियों से संंबंधित मामलों के अलावा कुछ विभागों से संंबंधित समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की संख्या अधिक होती है। पीडि़तों की शिकायतों को सुनने के बाद उनका निस्तारण कराया जा रहा है। वहीं,किसानों की मुआवजे एवं गन्ना भुगतान से संबंधित मांगों को लेकर संबंधित एसडीएम को भी निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए गए है। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के मामलों को छोड़कर उनका निस्तारण कराया जा रहा है।उनका कहना है कि पीडि़तों को न्याय मिल सके। इसलिए प्राथमिकता पर शिकायतों को सुनने के बाद उनका निस्तारण करने की इच्छा रहती हैं।
















