-नौकरी के बहाने छात्रा को बुलाकर ठेकेदार और होटल मैनेजर ने की छात्रा से छेड़छाड़
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार द्वारा दिल्ली निवासी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। ठेकेदार की रॉन्ग नंबर के जरिए छात्रा से मुलाकात हुई। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। जिसके बाद ठेकेदार ने छात्रों को नौकरी का झांसा देकर नोएडा बुलाया और फिर उसे आयो होटल में ले जाकर होटल मैनेजर के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। पीडि़त छात्रा ने घटना की शिकायत थाने में दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिल्ली बदरपुर निवासी छात्रा (17) के मोबाइल पर कुछ माह पूर्व एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। जो कि रॉन्ग नंबर था। कॉल के दौरान युवक राकेश की छात्रा से बातचीत होने लगी और इस बीच दोनों में दोस्ती भी हो गई। बातचीत के दौरान युवक ने छात्रा को नोएडा में नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने झांसे में लिया। मंगलवार को युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर नोएडा बुलाया और वहां से छात्रा को ओयो होटल लेकर गया। जिसके बाद युवक ने अपने साथी मैनेजर के साथ मिलकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने घटना का विरोध करते हुए शोर मचाया तो भीड़ को आता देख आरोपी छात्रा को अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गये। पीडि़त छात्रा ने घटना की शिकायत कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दीद्ध छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़त छात्रा ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी राकेश ने नोएडा में किसी कॉस्मेटिक शोरूम के काउंटर पर नौकरी लगावाने की बात कहीं थी। इस पर वह विश्वास कर मंगलवार को आरोपी से मिलने नोएडा सेक्टर-37 आई थी। यहां से आरोपी ने कॉस्मेटिक शोरूम देर से खुलने की बात कहकर उसे इंतजार करने के बहाने सेक्टर-34 स्थित ओयो होटल लेकर गया।
एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि ओयो होटल का मैनेजर राजेश चौहान और राकेश दोनों दोस्त हैं। आरोपी सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए होटल के पिछले गेट से छात्रा को होटल के अंदर कमरे में ले गए और वहां उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने आरोपी ओयो होटल मैनेजर राजेश चौहान और आरोपी राकेश निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी राकेश नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पॉक्सो (पोस्को) एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
















