सफलता के 29 वर्ष पूरे करने के बाद समरकूल ने किया 30वें वर्ष में प्रवेश

-पीएम के आत्मनिर्भर भारत मिशन में समरकूल कंपनी का अहम योगदान

गाजियाबाद। कठोर परिश्रम और अनुशासन से सफलता प्राप्त होती है। इसी सफलता के साथ गुरूवार को समरकूल कंपनी ने अपने 29 साल के सफर को पूरा करने के बाद 30वें साल में प्रवेश किया। कंपनी ने जो नाम कमाया है, वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। गुरूवार को इंडस्ट्रियल एरिया मेरठ रोड स्थित समरकूल कंपनी पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान चेयरमैन संजीव गुप्ता एवं एमडी राजीव गुप्ता ने बताया कि 29 वर्ष पूर्व यह कारोबार परमपिता परमात्मा के आशीर्वाद से शुभारंभ किया गया था। आज इस यात्रा को तीसवी अमृत यात्रा साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। समरकूल कंपनी आज देश भर में अपनी पहचान बना चुका है और समरकूल देश का जाना-माना ब्रांड है। नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के मिशन में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कंपनी की सफलता में उनके सभी प्रांत उत्तर प्रदेश ही नहीं दुनिया में आज अपनी पहचान का मोहताज नहीं रहा। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उड़ीसा के डीलरों का बहुत बड़ा योगदान है। उनके इस योगदान को सलाम करने व उनको सम्मानित करने के लिए हर वर्ष डीलर मीट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी डीलर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी की भावी योजनाओं व नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कूलर की श्रंखला को और बढ़ाया है। जिसमें मेरी कूल आईकॉन स्लीक और भी कई दर्जनों मॉडल लांच किए हैं। इसके साथ-साथ पेडेस्टल फैन की श्रंखला को बड़ा किया है। जिसमें शक्ति शक्ति गोल्ड वायु, कैंडी हवा, हवाई जैसे कई दर्जनों मॉडल का भी विस्तार किया गया है। कंपनी का हर प्रोडक्ट आईएसआई मार्क तथा लोकल फॉर वोकल मोदी के मिशन में भी बड़ा योगदान है। कंपनी यूपी के नंबर वन ब्रांडों में शामिल है। एमडी राजीव गुप्ता ने बताया जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। बिना अनुशासन के किसी भी लक्ष्य को नहीं भेदा जा सकता है। व्यक्ति को सफल होने के लिए कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। अनुशासन व्यक्ति को समय की अहमियत को बताता है। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, नरेश बत्रा, वीके अग्रवाल, सौरभ जायसवाल प्रदीप गर्ग, बीके शर्मा हनुमान उपस्थित रहे।