डीएम-एसपी सिटी ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत
गाजियाबाद। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराए गए विभिन्न आयु वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फाइनल मैच जीतने वाले अरविंद चौधरी और कपिल बाना को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं जनपद गौतमबुध नगर में तैनात सब-इंस्पेक्टर वरुण पंवार, एडवोकेट सुनील त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस एवं गौतमबुधनगर पुलिस का मान बढाया।
इस दौरान बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा, अंजुल अग्रवाल, उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई आदि की मौजूदगी में फाइनल मैच जीतने वाले खिलाडिय़ों का ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में लगभग 400 खिलाडिय़ों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिला एकल में पिंकी विजेता, प्राची उप विजेता, मिश्रित युगल में सुनील, रेखा विजेता और योगेश, डॉ. प्राची उप विजेता, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मदनलाल, 65 वर्ष से अधिक आयु में सुभाषचंद विजेता रहे। वहीं,अंडर-11 से 13,15,17,19 सीनियर महिला,पुरूष के अलावा वरिष्ठ विजेता एवं उप विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।















