भाजपा नेता की स्कार्पियों चोरी कर करते थे मौज-मस्ती

-ग्रेजुएट पास मौज-मस्ती के लिए स्कार्पियों को बनाते थे निशाना
-टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट की वारदात को देते थे अंजाम, पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार

गाजियाबाद। सिहानीगेट पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जो एनसीआर क्षेत्र में मौज-मस्ती और अपने शौक पूरा करने के लिए स्कार्पियों को चोरी करते थे। पकड़े गये आरोपी ग्रेजुएट है। घर से खर्च पूरा होने पर गाड़ी चोरी का रास्ता अपना लिया। इसके साथ ही आरोपी मिलट्री ओर पुलिस की भी तैयारी कर रह थे। आरोपियों के निशाने पर सिर्फ स्कर्पियों कार ही रहती थी। वह भी सिर्फ सेल-परचेज की दुकानों को अपना निशाना बनतो थे। आरोपित टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी चलाते थे। फिर साथ में बैठे कर्मचारी को रास्ते में उतारकर गाड़ी लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से फरीदाबाद से भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कार्पियों कार को बरामद किया है। हाल ही में आरोपियों ने न्यू आर्य नगर में सेल-परचेज करने वाले दुकानदान से स्कार्पियों को लूटा था। जिसे आरोपी बुंलदशहर में छोड़कर फरार हो गये थे।

सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने बताया कि सिहानीगेट थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई नीरज कुमार की टीम शुक्रवार सुबह नेहरूनगर क्षेत्र में गस्त पर थी। तभी भी मुखबिर से सूचना मिली कार में दो संदिग्ध किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से स्कार्पियों कार में घूम रहे है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग शुरू कर दी। तभी होली चाइल्ड चौराहे के पास स्कार्पियों कार सवार युवकों को रूकने का इशारा किया। गाड़ी के कागज मांगने पर आरोपी सकपका गये। थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि बरामद कर फरीदाबाद क्षेत्र से लूट की है। जिनके कब्जे से न्यू आर्य नगर में लूटी गई स्कार्पियों की नंबर प्लेट भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी सचिन पुत्र रिछपाल व अरविंद पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों का एक साथी दीपक अभी फरार है। आरोपियों के पास से फरीदाबाद के भाजपा पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कार्पियों कार को चोरी किया था, जिसे बरामद कर लिया गया। इसके अलावा आरोपियों ने 15 सिंतबर को न्यू आर्यनगर में कुलदीप ठाकुर और दीपक बलेचा के कार सेल-परचेज शोरूम पर पहुंचे और स्कॉर्पियो गाड़ी पसंद करने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए कहा। कर्मचारी मन्नू उन्हें टेस्ट ड्राइव कराने ले गया। आरोपियों ने मेरठ रोड ओद्यौगिक क्षेत्र में मन्नू को बंधक बनाकर गाड़ी से उतार दिया और कार लूटकर फरार हो गये।

सिहानीगेट थाना प्रभारी देवपाल सिंंह पुंडीर का कहना है कि पकड़े गये आरोपी सिर्फ स्कार्पियों को ही अपना निशाना बनाते थे। वह भी सिर्फ सेल-परचेज की दुकान पर जाकर टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गये आरोपियों ग्रेजुएट है और मिलट्री व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है। आरोपी लूटी गई गाड़ी से अपने दोस्त के साथ मौज-मस्ती करते थे। कुछ दिन गाड़ी चलाने के बाद गाड़ी को कबाड़ में बेक देते थे या फिर उसे दुसरे क्षेत्र में जाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। न्यू आर्य नगर से लूटी गई स्कार्पियों कार को आरोपियों ने बुंलदशहर में छोड़कर फरार हो गये थे। उसके बाद फरीदाबाद में कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। बुंलदशहर पुलिस से संपर्र्क कर गाड़ी की पहचान हो गर्ई है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।