परिणाम फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को दी सौगात

शिवगढ़ी स्कूल को फर्नीचर , आरओ, वाटर कूलर तथा खेल उपकरण की कराई निशुल्क व्यवस्था

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। कहते है जहां चाह होती है। वहां राह भी निकल जाती हैं। इसी मिशन को लेकर हापुड़ नगर क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब कुछ परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। शिव गढ़ी स्थित प्राइमरी विद्यालय में हुआ परिवर्तन नगर शिक्षा अधिकारी एवं समाज के कुछ विशिष्ट लोगों की उत्कृष्ट सोच बनगी है। परिणाम फाउंडेशन द्वारा इस विद्यालय में बच्चों की बैठने की व्यवस्था हेतु 30 डेस्क बेंच तथा उन्हें पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए आरओ सिस्टम वाटर कूलर एक पानी की टंकी तथा खेल उपकरण की व्यवस्था की गई है। अब इस स्कूल के बच्चे अन्य वित्तविहीन विद्यालयों की भारती एक अच्छी जीवनशैली में पढ़ सकेंगे। कल क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वेश प्रताप सिंह व नगर शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने लीडर मनोज गुप्ता प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोनिका सी आर एम हितेश ए सी आर एम शिव पार्षद चतर सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापिका अस्मिन बानो और स्टाफ की उपस्थिति में एक सादा समारोह आयोजित कर लोकार्पण किया। नगर शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने परिणाम फाउंडेशन तथा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए बधाई दी। तथा कॉर्पोरेट दायित्व के अंतर्गत भविष्य में भी सहयोग के लिए अपील की। इस अवसर पर शिक्षक आशा पारुल मधु कविता डॉली बबली उपस्थित थे।