पार्षद ने किया वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का निरीक्षण

गाजियाबाद। सहेज लो एक-एक बूँद, जीवन के लिए बहुत जरूरी है। जल है तो कल है। हर बूंद, जीवन के लिए जल जरूरी है। पौधारोपण के साथ-साथ अब जल संरक्षण की पहल भी पार्षद मनोज गोयल ने अपने क्षेत्र से ही शुरूआत की है। कौशांबी एबी ब्लॉक में सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग के चल रहे काम का निरीक्षण किया। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। भविष्य में पानी का संकट आने की संभावना है, इसको देखते हुए बरसात का पानी नालों में ना जाए और वह जमीन में चला जाए इसके लिए नगर निगम जगह-जगह पर वाटर हार्वेस्टिंग लगा रहे हैं। इसी क्रम में कौशांबी के पार्क में पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से निगम द्वारा कराया जा रहा है। पार्षद मनोज गोयल ने शहर के लोगों से आह्वान भी किया कि वे रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम जरूर लगवाएं ताकि बरसाती पानी की एक-एक बूंद को बचाया जा सके। इस मौके पर जीडी शर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रेम गोयल, राकेश कुमार, मुनेश चौहान, भाजपा नेता अवधेश कटियार उपस्थित रहे।