काला दिवस पर छात्रों ने जलूस निकालकर राज चौराहे पर लगाया जाम

छात्रों ने राज चौपले का नाम शहीद चौक करने की मांग

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
छात्रों ने काला दिवस पर राज चौराहे पर जाम लगाया। इस दौरान छात्रों ने हंगामा करते हुए राज चौपले का नाम शहीद चौक करने की मांग की। छात्रों ने पहले एमएम कॉलेज स्थित युवराज सिंह प्रतिभा पर पुष्प चढ़ाकर जुलूस के रुप में गोविन्दुपरी पहुंचे और वहां स्थापित छात्र संजय कौशिक की प्रतिभा पर माल्यापर्णन कर वापस दोपहर करीब साढ़े बारह बजे राज चौपले पहुंचे। जहां सड़क पर धरने पर बैठक गए, जिससे दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर नायब तहसीलदार कोमल पंवार पहुंची और छात्रों को मनाने का प्रयास किया ,लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पालिका से अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि पालिका परिषद ने एक सप्ताह के अंदर छात्रों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही छात्रों ने जाम खोला इस दौरान जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। इस मौके पर शक्ति नेहरा, प्रिंयाशु सिंघल, मनीषा त्यागी,अर्जुन ढिड़ाला,आशीष शर्मा ,सुमन ,उत्तम त्यागी,राहुल मित्तल सहित अनेक लोग मौजूद थे। बता दें कि 26 सितम्बर 1980 को आरक्षण विरोध आंदोलन की अगुवाई करने वाले छात्र युवराज सिंह व संजय कौशिक की गोली लगने से मौत हो गई थी। एमएम डिग्री कॉलेज के छात्र मृतक छात्रों को शहीद का दर्जा देने व राज चौपले को शहीद चौक के नाम से करने की मांग करते आ रहे है। छात्र 26 सितम्बर को प्रत्येक दिवस काला दिवस रुप में मनाकर बाजार बंद कराते आ रहे है।