भाजपा पार्षद ने मतदाता पुनरीक्षण शिविर में किया जागरूक

-मतदाता सूची में नाम जोडऩे-कटाने का कार्य शुरू

गाजियाबाद। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को वार्ड-72, सेक्टर-1 वैशाली कौशांबी में बीएलओ ने अपने-अपने बूथ पर शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए वोट बनाने का कार्य शुरू किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार 7, 13, 21 और 28 नंवबर को बीएलओ द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्य का पार्षद मनोज गोयल ने मौके पर पहुंचकर बीएलओ और मतदाताओं की मदद करते हुए जानकारी ली कि कहीं पर उनको दिक्कत तो नहीं है। नए मतदाताओं को भी समझाया गया कि कैसे उनको अपना फार्म भरना है और अपनी वोट बनवाना है। लोकतंत्र में भारत के नागरिकों को वोट देने का अधिकार दिया गया और मैं सब लोगों से अपील करता हूं कि हर आदमी अपने वोट बनवाएं। जिसकी उम्र 1 जनवरी 2021 में 18 वर्ष हो गई है। मनोज गोयल ने कहा कोई भी मतदाता अपने मतदान के अधिकार से छूटे इसलिए हर वर्ष मतदाता सूची में संशोधन किया जाता है। जिसके तहत नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा जा सकें और पुराने मतदाता पहचान पत्र में किसी तरह का भी बदलाव करा सकते है। इसके लिए मतदाता आनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप व चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर भी आवेदन दे सकते हैं। साथ ही मतदाता केंद्रों पर नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) मतदाताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिससे आप लोकतंत्र में अपने मत का सही उपयोग कर सकें। इस मौके पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री शुभम सिंह, वार्ड मंत्री विनोद कुमार एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।