गाजियाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा बिना वेंडिंग जाने के खोखे का आवंटन कर दिया गया है। इस पर भाजपा पार्षद मनोज गोयल ने ऐतराज जताया है। गोयल ने नगरायुक्त को पत्र भेजकर इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा शहरी पथ अधिनियम 2014 के अंतर्गत पथ विक्रेता का पंजीकरण किया जाता है तथा चलायमान स्थिति में कार्य करने की अनुमति दी जाती है, मगर डूडा के अधिकारी इसका दुरुपयोग करके स्थिर रूप से पंजीकृत कर रहे हें, जिससे कुछ जगहों पर बिना वेंडिंग जोन के 3 साल के लिए आवंटन किया गया है।
ऐसा एक आवंटन सन वैली पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 वैशाली के पास किया गया है, जिसमें विक्रेता द्वारा खोखा लगा दिया गया है। इस मामले की क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर से शिकायत की है। पार्षद गोयल का कहना है कि डूडा ने नियमों के विपरित जाकर यह कदम उठाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित खोखा हटवाने की मांग की है। पार्षद ने डूडा अधिकारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग भी की है। उनका कहना है कि बगैर वेंडिंग जोन के किसाी क्षेत्र में इस प्रकार आवंटन किए जाने से अतिक्रमण को बढ़ावा मिलेगा।















