पीएम मोदी के रोके गए काफिले का भाजपाईयों ने किया विरोध, निकाला कैंडल मार्च

गाजियाबाद। नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान फिरोजपुर जाते समय रोके गए काफिले पर गुरूवार को भाजपा महानगर इकाई ने रोष व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला। नवयुग मार्केट शहीद पथ से घंटाघर तक निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी की।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब जाकर वहां की जनता के लिए परियोजनाओं का ऐलान करने वाले थे, लेकिन ऐसा उनको नहीं करने दिया गया। उनको कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने नहीं दिया गया। पंजाब सरकार की सोची समझी रणनीति के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा नहीं दी गई। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए।
भाजपा वरिष्ठ नेता विजय मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जबावदारी राज्य सरकार की होती है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण प्रधानमंत्री की जिंदगी से खिलवाड़ सही नहीं है। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा में चूक है। कांग्रेस की सरकार प्रधानमंत्री और भाजपा की लोकप्रियता से इतनी नफरत से इतना भर गई है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा भी नही करना चाहती। युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा कि पंजाब के भटिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा में चूक वहां के कांग्रेस सरकार की विफलता दर्शाती है। देश के प्रधानमंत्री की जान से खिलवाड़ करना कांग्रेस सरकार की ओछी मानसिकता है। इस दौरान पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, दिवाकर सिंघल, नवनीत गुप्ता, दयानंद बंसल, संजीव गुप्ता संटू, आर्यन त्यागी, पंडि़त गुंजन शर्मा, आशीष चौधरी, विपिन सैनी, निखिल शर्मा, कुलदीप नगर, रविंदर चौधरी, सरदार प्रज्योत सिंह, कामेश्वर त्यागी, वीरेंद्र सारस्वत, पंकज भारद्वाज, योगेश कसाना, राजीव अग्रवाल, सत्यम शर्मा, पूजा गोयल, संदीप त्यागी, जोनी, अनिल कल्याणी, अभिषेक, निलेश मिश्रा, गौरव चतुर्वेदी, फहीम खान, अमित कुमार, शहजाद खान, चांद भारती, सुलेमान शाह, विपुल अग्रवाल, प्रदीप चौहान, राजीव शर्मा, शीतल चौधरी व नीरज गोयल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।