गाजियाबाद। कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग अब निश्चित होकर घर बैठ जा रहे हैं, जबकि सरकार ने वैक्सीन की सुविधा प्रदान की है। जरा उस दौर को याद करें, जब वैक्सीन नहीं आया था। आज वैक्सीन की वजह से हम कोरोना जैसे महामारी पर नियंत्रण पाए हैं। कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जो भूमिका अदा की है, वह सराहनीय है। जनहित में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने वैक्सीनेशन शिविर में शतक लगाते हुए नई मिशाल पेश की है। इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा कविनगर जे-ब्लॉक 77 में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया। जहां 15-18 साल के किशोरों को कोवैक्सीन और वयस्कों को दूसरी डोज कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।
जो व्यक्ति स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं करा कर आये थे उनके लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बरसात के बावजूद भी राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का उत्साह वैक्सीनेशन के लिए कम नहीं हुआ। वही जिनको 84 दिन पूरे हो चुके हैं। जिनकी दूसरी डोज के बाद 9 महीने पूरे हो चुके है उनको बूस्टर डोज भी लगाई गई।जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कोरोना से बचाव संबंधी हमें कोविड -19 हिदायतों का पालना करना बहुत जरूरी है। बिना काम से घर से बाहर न निकलें और भीड़ वाले स्थानों पर जाने से गुरेज करने सहित मास्क का प्रयोग करें।पंडि़त अशोक भारतीय ने कहा लोग मन में गलत धारना नहीं पाले। कहीं न कहीं यह बाते सामने आ रही है कि प्रथम और दुसरी डोज के दौरान कुछ लोग मामूली सा बीमार पड़ गए। जिस भय से लोग वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। कुछ लोंगो के मन में अप्रिय घटना का वहम बन गया है। इन सब बातों से इतर यदि मन में किसी भी प्रकार की दुविधा है तो उनसे या अस्पताल आकर परामर्श लें। इस मौके पर पंडित राकेश शर्मा ,प्रदीप चौधरी, समीर शर्मा, हिमांशु मित्तल पार्षद, डॉ सोनिका शर्मा, संजय गोयल, संदीप त्यागी रसम, मनोज, राहुल, अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे। शिविर की देख रेख में डॉक्टर दीप्ति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















