भाजपा प्रत्याशी ने हिंडन विहार में किया जनसम्पर्क
गाजियाबाद। भाजपा सरकार में सर्व समाज के लिए कार्य हुआ है। बिना किसी भेदभाव के सरकार जनहित के कार्य कर रही है। इस सरकार की महत्वपूर्ण योजना आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, बीमा, किसान सम्मान से सबसे ज्यादा लाभान्वित अनुसूचित जाति व दलित समाज हुआ है। एक बार फिर एकजुटता दिखाते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएं। यह बातें शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात के दौरान कहीं। हिंडन विहार में जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने अतुल गर्ग का गर्म जोशी से स्वागत किया और सेवानगर, हिंडन विहार क्षेत्र में सड़क निर्माण और विकास के लिए आभार व्यक्त कर भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया। अतुल गर्ग ने तुराबनगर के व्यापारियों से मिलकर वोट मांगे और बताया कि योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित है। पिछली सरकारों में आये दिन व्यापारियों के साथ दुर्घटना होती रहती थी। योगी सरकार में बदमाश या जेल में है या प्रदेश छोड़ गए हैं। अतुल गर्ग ने ठेला पटरी वालो से भी मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट मांगे।
सम्पर्क अभियान में भूषण यादव, वरुण पंडित, प्रशांत महाना, गौरव प्रधान, विशाल शर्मा, सचिन यादव , रजनीश यादव, एम के गुप्त, अशोक शर्मा, अमन कुमार, मनीष शर्मा, आशीष अग्रवाल, रमन, मानव यादव, विशाल शर्मा, जसमीत, राजीव त्यागी, अनुराग मित्तल, चौधरी ब्रह्मपाल, कुंवर पाल यादव, कैलाश अग्रवाल, देवेंद्र भारती, बाबा मछन्दर पूरी, सुशील जागड़, पवन झा, जसवंत सिंह, नीलू नागर आदि से सम्पर्क किया।














