भ्रष्टाचार रोकने, प्रदेश के विकास के लिए भाजपा जरूरी: अजीत पाल त्यागी

गाजियाबाद। भाजपा नगर मंडल मुरादनगर मे भाजपा विधायक व प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी द्वारा धर्मपत्नी पथीका त्यागी के संग विधिवत हवन पूजन करा कर समस्त भाजपा समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों को चुनाव के मैदान में उतरने के लिए आवह्न किया। जिसमें नगर की जनता समेत भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा विधायक अजीत पाल त्यागी को विश्वास दिलाया कि 10 मार्च को होने वाली मतगणना मे कम से कम सवा लाख से ज्यादा वोटों से विजय होकर विधानसभा पहुंचाने का काम किया जाएगा। अजीतपाल त्यागी ने कहा शासन में कोई ऐसा जिला नहीं बचा था, जहां दंगे नहीं होते थे। यह दंगे हिन्दुओं के पर्व होली, दिवाली, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, महाशिवरात्रि, विजयादशमी और रामनवमी के पहले ही होते थे। हिन्दू अपना त्योहार ही नहीं मना पाते थे। दूसरी तरफ वे बड़ी बेशर्मी से गोल टोपी पहनकर प्रदेश की जनता को अपमानित करते थे। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी त्योहार में खलल डाल दे। सपा ने 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व में बनी यूपीए सरकार को बिना मांगे इसी मंशा से समर्थन दिया ताकि कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर हिन्दू आस्था को आहत कर सके। सपा, बसपा और कांग्रेस ने 2005 राम बंध को तोडऩे के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा कर केवल हिन्दू आस्था का अपमान किया अपितु सामाजिक तानाबाना छिन्न-भिन कर विकास को अवरुद्ध किया।

मुख्य रूप से मेरठ कैंट प्रभारी अरविंद भारतीय, मुरादनगर विधानसभा चुनाव सह संयोजक अमर दत्त शर्मा, विधानसभा प्रभारी गोविंद चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया, मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, रजापुर ब्लाक प्रमुख राहुल चौधरी, पूर्व चेयरमैन राधे अरोड़ा, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल,महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, दिनेश प्रधान डॉ केशव त्यागी, विष्णु गर्ग, बिन्नू, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंगल, पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी, नगर मंडल महामंत्री अंबरीश गोयल, राकेश गोयल, मनोज शर्मा, संजीव अडवाणी, नवीन सिंगल, आलोक मित्तल, अमित गोयल, सुमित गर्ग, सुशील गोयल, अंबरीश गोयल, ललित गोयल, विपिन गर्ग, सुनील गोस्वामी, दीपक गोयल, मोहित त्यागी, सचिन गोयल, मोहित गर्ग, दीपक शर्मा, हरिओम, नरेश कश्यप, प्रशांत खटीक, विकास त्यागी, विनोद जिंदल, महिला मंडल अध्यक्ष मोनिका वर्मा, शालिनी शर्मा, बिंदु त्यागी, उषा चौधरी, मालती वर्मा, गुड्डू रानी, सीमा भारद्वाज, शिखा गर्ग, कपिल चौधरी, मोनू, दीपक मित्तल, लोकेश जाटव, राजकुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।