गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-22 दौलतपुरा में बुधवार को संत गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गगन एंक्लेव आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज रहे। भारद्वाज ने संत रविदास की प्रतिमा चित्र सभी आगंतुकों को भेंट किए। सम्मान स्वरूप गौरव बौद्ध ने रघुनंदन भारद्वाज को बाबा साहब की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। रघुनंदन भारद्वाज ने कहा कि देश एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को संतों के बताए रास्ते पर चलना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के आदर्श सूत्रों पर चलकर ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने देश के विकास एवं समाज के उत्थान को समाज में भाईचारा एवं संतों के आदर्शों को स्थापित करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंबेडकर समिति से भजन लाल, बाबू लाल, हरीश कुमार, आर.पी. सिंह, डॉ. दया किशन, नरेश सिंघानिया, ललित प्रधान व गौरव बौद्ध आदि मौजूद रहे।















