गाजियाबाद। पार्षद मनोज गोयल ने बुधवार को 41वीं वाहिनी पीएसी वैशाली के कमांडेंट आईपीएस राजेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की। गणेश की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया गया। पार्षद ने बताया कि पार्षद निधि से पीएसी परिसर में 2 सड़कों का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। इसके अलावा करीब 40 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पेयजल के लिए हैंडपंप लगवाया गया है।
पार्षद गोयल का कहना है कि पीएसी परिसर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह नगर निगम से निरंतर संपर्क में रहते हैं। भविष्य में भी इसके लिए प्रयास किए जाते रहेंगे। बता दें कि 41वीं वाहिनी पीएसी वैशाली दिल्ली के बिल्कुल नजदीक है। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल वैशाली और कौशांबी के विकास को लेकर काफी प्रयासरत है। उनके प्रयासरत से ही वैशाली और कौशांबी की कायाकल्प में बदलाव हुआ है। नही तो पूर्व में जो क्षेत्र का हाल है वह किसी से छिपा नही है। मगर क्षेत्रीय पार्षद के कार्यो ने वैशाली और कौशांबी को एक नई पहचान दी है। इसके साथ ही क्षेत्रीय पार्षद विकास, सौंदर्य एवं स्वच्छता के कार्यो को लेकर बहुत गंभीर है। क्षेत्रीय समस्या का निदान करने के लिए हर समय तत्पर रहते है। जल्द ही पीएसी परिसर में 2 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के साथ बाहरी लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कटिहार भी मौजूद रहे।
















