देश को सुरक्षित रखने के लिए हिन्दू और हिदुत्व को बचाना जरूरी: विष्णुदीप गर्ग
गाजियाबाद। कर्नाटक में हुई हर्षा की हत्या की हिंदू सेना ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सेना ने दोषियों के खिलाफ इस तरह के हिंदुओं के प्रति हो रही घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से सख्त कानून बनाने की मांग की। गुरूवार को नवयुग मार्किट में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने यूपी में हो रहे विधानसभा चुनावों में योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का आहवान किया। साथ ही राष्ट्र में सभी धर्मों में फैली विषमताओं को दूर करने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड, पॉप्युलेशन कंट्रोल लॉ पर जल्द से जल्द कानून बनाने के साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कहीं।
इस दौरान उन्होंने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सुशील शर्मा को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। महानगर अध्यक्ष विष्णुदीप गर्ग ने कर्नाटक में हुई हर्षा की निर्मम हत्या पर हिंदु सेना की ओर से श्रद्घांजलि देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि विध्वंसक शक्तियों का पहला निशाना हिदुओं को डराना और दबाना है। वह लोग अपनी हिसक सोच के कारण ऐसे कृत्यों को अंजाम देते हैं।
यदि देश को सुरक्षित रखना है तो हिन्दू और हिदुत्व को बचाना भी जरूरी है। हिंदुओं के प्रति हो रही घटनाओं से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से सख्त कानून की मांग की है। इस दौरान सचिन चौधरी, मोनिंदर गुप्ता, नितिन शर्मा, मनोज जोशी, बीकेएस पाल, गोपाल शर्मा, कुलदीप सिंह, अंकित गर्ग, अरुण त्यागी, सुनील त्यागी, पिंटू शर्मा, सौरभ मित्तल, विनीता पाल, अमित आदि मौजूद रहे।
















