शूटिंग चैंपियनशिप: विजयांश चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

गाजियाबाद। बागपत जनपद के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजयांश चौधरी ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले और माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी अजयपाल प्रमुख के 10 वर्षीय बेटे विजयांश चौधरी ने शूटिंग प्रतियोगिता में एक गोल्ड मेडल ओर जीता है। वह अभी तक पांच चैंपियनशिप खेले हैं।इनमें गोल्ड प्राप्त किया है।राजनगर एक्सटेंशन मेरठ रोड स्थित राणा शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन खिलाडि?ों ने शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। तीनों ही खिलाडि?ों ने पदक प्राप्त किए। दो खिलाडि?ों ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया। एकेडमी पर सभी खिलाडि?ों का स्वागत किया गया। राणा शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंधक एवं कोच विक्रांत राणा ने बताया कि 22 से 25 फरवरी तक बागपत में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें एकेडमी के खिलाड़ी विजयांश चौधरी ने 10 मीटर यूथ मैन एयर पिस्टल में 194/200 अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा आरव चौधरी ने यूथ मैन एयर पिस्टल में 184/200 अंक प्राप्त करके रजत पदक प्राप्त किया। प्रवीन कुमार ने सीनियर एयर पिस्टल पैरा में 357/400 अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त कर खिलाडि?ों ने एकेडमी और जिले का नाम रोशन कर दिया। विक्रांत राणा ने बताया कि एकेडमी लगातार खिलाडि?ों को शूटिंग में माहिर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दे रही हैं। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी अजयपाल प्रमुख ने सभी शूटरों को सम्मानित कर साहस बढ़ाया।