गाजियाबाद। 27 फरवरी पंजाबी एकता समिति का 39 वा पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन कविनगर के आपका भवन में रविवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लगभग 450 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए।
इसके अलावा आॅन द स्पॉट भी 100 रजिस्ट्रेशन हुए। इस दौरान कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लगभग 32 रिश्ते तय हो चुके थे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश भाटला, महामंत्री रमन मिगलानी, कोषाध्यक्ष अशोक अजमानी, संदीप मिगलानी, नरेश कपूर, राजीव खन्ना, सलाहकार रमेश सहगल, सह महासचिव संजीव कपूर, कोआॅर्डिनेटर शिवनंदन कपूर, उपाध्यक्ष नरेश कपूर, अश्विनी तनेजा, यश जुनेजा, सुरेश बत्रा आदि उपस्थित रहे।
















