उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। एनसीआर क्षेत्र में गौकशी करने वाले गिरोह के गौ तस्करों से हुई पुलिस मुठभेड़ में एक गौकश के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीछा कर छह गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साहिबाबाद सीओ एवं एएसपी केशव कुमार ने बताया कि एसएसपी ने गौकशों पर कार्रवाई करने के लिए 50 से ज्यादा गौ तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बुधवार की सुबह टीला मोड़ थाना प्रभारी रण सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हर्ष विहार-2 गौकशी कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी रण सिंह ने दारोगा अनिल कुमार,मुकेश कुमार,प्रवीन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही गौकशी कर रहे एक तस्कर वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए मौके से 6 तस्करोंं को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान कासिम अहमद गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ केशव कुमार ने बताया कि पूछताछ में बताया कि वह गौकशी करते है। गिरफ्तार किए गए गौ तस्कर कासिम अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गौतम विहार उस्मानपुर दिल्ली,साजिद पुत्र रफीक अहमद निवासी हर्ष विहार-2 टीला मोड़,आरिफ पुत्र मोहम्मद ईसाक, रफीक पुत्र इस्लामुधीन,आबिद पुत्र रफीक निवासी हर्ष विहार-2 टीला मोड़ है। साजिद, आसिफ,आबिद यह तीनों सगे भाई है। इनके पास से दो रस्सी,तीन छूरे, गंडासा,सरिया, तमंचे, कारतूस,दो कटी हुई गाय, ऑटो बरामद किया गया।
डेयरी में तीन गौवंश की हत्या के विरोध में हंगामा
टीला मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी निकेतन क्षेत्र हर्ष विहार-2 में गली नंबर-5 में देर रात करीब 1:30 बजे के डेयरी के अंदर तीन गौवंशों की हत्या करने की सूचना पर आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस मामले की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब छह बजे सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार और साहिबाबाद सीओ एएसपी केशव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंंचे। स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और गोवंशों के अवशेषों को उठाने नहीं दिया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने कई घंटे तक खूब हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर गौवंशों के अवशेष ले गए। टीला मोड़ थाना प्रभारी रण सिंह ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक टेंपो,मोटरसाइकिल,स्कूटी मौके से बरामद की है। सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार,एएसपी केशव कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सीओ केशव कुमार ने बताया कि गौवंशों के अवशेष बरामद किए गए है। लोगों को शांत कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और पुलिस के समझाने पर स्थानीय निवासियों ने सुबह करीब 7 बजे बजे गौवंशों के अवशेष को वहां से जाने दिया।
















