गाजियाबाद की गोशाला में लगी भीषण आग, तीन दर्जन अधिक गायों की मौत

कनावनी के पास कबाड़ से गोशाला में लगी आग, सीएम ने जांच एव बचाव कार्य के आदेश

गाजियाबाद। जनपद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां गोशाला में आग लगने से तीन दर्जन अधिक गायों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना पाकर डीएम व एसएसपी समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कनावनी में करीब दो बीघा जमीन में बनी श्रीकृष्ण गऊशाला में सड़कों पर बेसहारा घूमने वाली गायों को लाकर रखा जाता था। गोशाला में करीब सौ से अधिक गायें बंधी हुई थीं।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान में बड़बोले इमरान खान का जाना

सोमवार दोपहर गोशाला की पास मेंं स्थित झुग्गियों और कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में गऊशाला को भी ले लिया। गोशाला में गायों की देखभाल कर रहे राजकुमार ने घटना की सूचना सूरज पंडित को देकर गायों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ गायों को खोलकर बाहर निकाल लिया। लेकिन ज्यादातर गायों की दम घुटने और जल जाने के कारण मौत हो गई। घायल गायों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि अभी तक मृत गायों की पुष्टि नही हुई है। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद के दुसरे स्कूल में पहुंचा कोरोना, दो दिन स्कूल रहेंगे बंद

गोशाला में करीब 49-50 गायों की आग में जलकर मौत हो गई हैं। आग झुग्गियों में लगी थी। वहीं हादसे में 30 से ज्यादा झुग्गियां भी जलकर राख हो गई और 3 सिलेंडर भी फटे हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां गैस सिलेंडर का भी गोदाम है। आग लगने के दौरान 10 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाका भी होने की बात कहीं जा रही है। जिनमें 2 बड़े और 8 छोटे जले हुए सिलेंडर भी मोके से बरामद किया गया। इस आग में कई मुर्गे भी जलकर मर गए हैं।

झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था। जहां एक छोटी सी चिंगारी से भी आग लगने की संभावना रहती है। झुग्गी के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में एक छोटी सी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए तत्काल बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह अभी पता नही चल पाया है कि आग किन कारणों से लगी है।

यह भी पढ़े: सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट : कार्रवाई से पहले विस्फोट का परीक्षण

वहीं गाजियाबाद की घटना पर सपा सरकार ने योगी सरकार पर तंज कसा है। सपा ने ट्वीट किया, गाजियाबाद में आगजनी की वजह से बड़ी संख्या में पशुहानि की खबर है। भाजपा सरकार में दमकल का दम निकल चुका है, बुलडोजर के प्रचार प्रसार में फंसी सरकार अगर एंबुलेंस और दमकल सुविधाओं पर ध्यान दे तो जनहानि होने से बच जाएगी, लेकिन भाजपा शासित योगी सरकार के पास सिर्फ नफरत का प्रचार है।