गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जयप्रकाश नारायण की 118 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जय प्रकाश नारायण को याद करते हुए महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने हमेशा दबे कुचले और मजदूरों की लड़ाई लड़ी। इस दौरान सभी समाजवादियों ने संकल्प लिया की जयप्रकाश नारायण के पद चिन्हों पर चलकर समाज की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिमांशु पराशर, उपाध्यक्ष आशु अब्बासी, इमरान रिजवान, हाजी मुबारक अली, कमलेश चौधरी, आशा सचदेवा, शशि वर्मा, भुवन जोशी, मंजू चौधरी, कृष्ण यादव, सौदान गुर्जर, धीरज चौधरी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
















