उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ
पिलखुआ वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव संपन्न हुए।वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव निर्वाचन अधिकारी हरिओम सिंघल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संदीप गर्ग ने अपने प्रतिद्वंदी सुनील मित्तल को 194 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। मंत्री पद पर अनिल गर्ग ने अपने प्रतिद्वंदी सचिन सिंघल को 143 मतों से हराया। गौरव बंसल ने उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंघल और पिंटू को 57 पदों से पराजित किया तथा जीत हासिल की। लेखा निरीक्षक पद पर अमित कुमार गर्ग विजयी हुए। विजई टीम की घोषणा के बाद नगर के वस्त्र व्यापारियों का शुभ कामनाएं देने का तांता लग गया।
















