दरगाह ए आला हजरत पर चढ़ाई चादर

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। 102 वां उर्स ए रजवी के मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा बरेली ने जिला अध्यक्ष असलम खान धन्तिया के नेतृत्व में दरगाह ए आला हजऱत पर चादरपोशी की। इस समय देश में चल रही कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ की और साथ ही साथ खानकाह ए ताजुश्शरिआ पर भी फूल पेश किये और दुआ की। इस दौरान जिला अध्यक्ष असलम खांन ने बताया कि इस बार उर्स ए रज़वी के मौके पर देश और विदेश के तमाम जाय़रीन कोरोना जैसी महामारी और सरकार की गाईडलाइंस की वजह से उर्स में शामिल न होने का दुख है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा बरेली के मीडिया प्रभारी फैजान रजा ने बताया कि जिस तरह उर्स ए रजवी पर जायरीनों की वजह से जो रौनक पहले रहती थी, इस बार जायरीनों की वजह से रौनक थोडी कम रहेगी। इस मौके पर फैजाऩ रजा, डॉक्टर सदाकत हुसैन सिरौली, यामीन खान, यासीन खान, रेहान, नाजिम कुरैशी, लखपत खान, मुशाहिद खान शामिल रहे ।