मोदीनगर। स्पीक मैके के संस्थापक पद्मश्री डॉ किरण सेठ का डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन में स्वागत किया गया। डॉ किरण सेठ आईआईटी दिल्ली के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं तथा आपने भारतीय संस्कृति, कला एवं पर्यावरण को बचाए रखने का बीड़ा उठाते हुए स्पीक मैके नामक संस्था की स्थापना की। आप बहुत ही साधारण वेशभूषा में अत्यंत प्रभावी व्यक्तित्व के स्वामी है।
नौजवानों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आपने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा का बीड़ा 73 वर्ष की आयु में उठाया। जिसका उन्होंने अकेले गणेश कश्मीर से 15 अगस्त 2021 को किया। इस यात्रा का समापन 23 जनवरी 2023 को कन्याकुमारी में होगा। इसी यात्रा के दौरान शनिवार को वह मोदीनगर पहुंचे। यहां के चेयरमैन प्रोफेसर डॉक्टर डीके मोदी ने संस्थानों के डायरेक्टर्स के साथ उनका स्वागत सीएमडी में किया।

तत्पश्चात डॉक्टर केएन मोदी फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं को डॉ किरण सेठ ने अपने अभिवाचन से अभिभूत किया। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति से निकटता तथा भारतीयता को सहेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन छात्रों के दल द्वारा किया गया। जिसमें सौरभ, रवि, शंकर, नितीश, विकास, तूमीर एवं इंदर शर्मा प्रमुख थे। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल, प्रोफेसर एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी तरुण कुमार ने कार्यक्रम की व्यापक मीडिया कवरेज का प्रमुख कार्य किया। इस कार्यक्रम को स्पीक मैके के रीजनल डायरेक्टर अंकित बब्बर ने अपने सहयोग से सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।















