महिला साथी गिरफ्तार, चार फरार
गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर को लापता हुए एवं वसुंधरा रेड लाइट के पास से मंगलवार को बरामद किए गए शव के मामले में फैक्ट्री मालिक की हत्या महिला से अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते की गई थी। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर निवासी फैक्ट्री मालिक अजय पांचाल(38) की हत्या गला दबाकर चुन्नी से गला घोंटकर करने के बाद आरोपितों ने उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया था। बुधवार को हरसांव पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी सिटी अभिषेक वर्मा,साहिबाबाद सीओ एएसपी केशव कुमार की मौजूदगी में हत्या का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने हत्या का 48 घंटे में खुलासा किया। फैक्ट्री मालिक की हत्या में शामिल महिला पिंकी भाटी पत्नी बंटी निवासी आनंद इंस्ट्रीयल एरिया मोहननगर को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में साहिबाबाद थाने में मृतक के भाई कुलदीप ने अपहरण कर हत्या का मुकदमा साहिबाबाद थाने में दर्ज कराया था।
यह भी पढ़े : अपहरण के बाद उद्यमी की कर दी हत्या
हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक,सर्विलांस सेल प्रभारी लक्ष्मण वर्मा,स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पांडेय,चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह,मोहित कुमार समेत आठ टीमों को लगाया गया था। हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार की गई महिला पिंकी भाटी ने पूछताछ में बताया कि अजय पांचाल को ससुराल के माध्यम से जानती थी। अजय की पहले बंटी की बहन पायल से बात होती थी। पिंकी ने अपनी सास से अजय का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। पिंकी दो माह पहले अपनी ससुराल से अर्थला में रहने लगी थी। अजय से संबंध बढऩे पर मकान के पास में रहने वाले पड़ोसी के मोबाइल से अजय से बात करने लगी। इसके बाद दोनों में अवैध संबंध बन गए।
यह भी पढ़े : जिले में गुड मार्निग गैंग आंतक बरकरार, दिन निकलते महिला से लूटी चैन
अजय के साथ कई बार बाहर भी होटल में खाना खाया। इस मामले में पिंकी भाटी का पति बंटी भी कोई विरोध नहीं करता था। बंटी और पिंकी भाटी ने अजय पांचाल की हत्या की साजिश रची। इसमें बंटी ने पिंकी को अजय को मिलने के लिए 11 अक्टूबर को मिलाया। उसके बाद दोनों ने मिलकर इनके साथी कमल को भी इसमें शामिल किया। इस बीच अजय के आने पर उसे बंटी और कमल पकड़ लेने का प्लान बनाया।
यह भी पढ़े : आक्रोश : प्रधानमंत्री के खिलाफ सड़कों पर अवाम
वैसे ही किया गया। उसके बाद बंटी ओर कमल मकान से नीचे आए और पिंकी के साथ उसे पकड़ लिया। पकडऩे के बाद तीनों में मारपीट हुई। अजय पांचाल से रुपए की मांग करने लगे। अजय को बंटी और कमल अपने कमरे में बैड पर ले गए। वहां पर मिलकर अजय पांचाल का चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। कमल और बंटी दोनों अजय को उसकी गाड़ी में लेकर हज हाउस के पास जाकर गाड़ी खड़ी कर ऑटो से वापिस चले गए। शाम को बंटी इसकी पत्नी पिंकी और कमल एक साथ घर पर रहे। बंटी ने पिंकी को अपनी बहन के घर भेज दिया। रात में बंटी और कम व दो अन्य लोगों ने मिलकर 13 अक्टूबर की तड़के करीब 2.45 बजे ऑटो में अजय पांचाल के शव को ले जाकर वसुंधरा रेड लाइट फ्लाईओवर के पास सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने पिंकी भाटी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पिंकी का पति बंटी और कमल फरार है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया हत्यारोपी दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक अजय की गाड़ी ब्रेजा की चाबी और चुन्नी बरामद की गई। बता दें कि मंगलवार सुबह लिंकरोड थाना क्षेत्र के सौर ऊर्जा मार्ग पर साइकिल ट्रैक अजय का शव मिला था। उसके शरीर से जींस और से जूते भी गायब थे।
यह भी पढ़े : कृषि मंत्रालय में हंगामा, बिल की प्रतियां फाड़ीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला दबाने के चलते मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अपहरण कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने ऑटो के वीडियो भी जारी किए हैं। जिसमें बैठ कर हत्यारोपी गए थे। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में अजय पांचाल (38)पुत्र ओमप्रकाश पांचाल परिवार के साथ रहते थे। उनकी राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में अलाइड मार्केटिंग के नाम से बिजली के तार बनाने की फैक्ट्री है। रोज की तरह अजय सोमवार सुबह तैयार होकर फैक्टरी चले गए। दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी से घर खाने के लिए जाने की बात कहकर निकल गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। पत्नी नेे दोपहर करीब तीन बजे भाई कुलदीप को कॉल कर बताया कि अजय घर नहीं आए,मोबाइल बंद मिला।
















