नारी सम्मान जागरूकता के लिए की नुक्कड़ सभाएं

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान में जागरूकता कार्यक्रम के लिए नुक्कड़ सभाएं तथा चौपाल आयोजित की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राय के नेतृत्व में नगर के अलग-अलग बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको सम्मान दिया जाना चाहिए उन्होंने नारी शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की अपील भी की तथा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान सुरक्षा आत्मनिर्भरता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।