करणी सेना ने मनाई सम्राट मिहिर भोज की जयंती

उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
निकटवर्ती गांव दूहरी में करनी सेना के जिलाध्यक्ष नकुल तोमर के आवास पर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टेक्सटाइल सिटी उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान तथा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रामवीर सिंह तोमर ने किया तथा मंच संचालन रवि तोमर ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रकार अपने कुल के पूर्वजों की जयंती मनाया जाना युवा पीढ़ी के लिए अच्छा कदम है। इससे समाज में जागरूकता आयेगी तथा आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 816 ईसवी में सम्राट मिहिर भोज का जन्म हुआ। वह राजपूत महान सम्राट थे। उनके अर्यवर्त की रक्षा में किए गए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हिमाचल सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा किराना मिहिर भोज ने अरबियो को भारत से खदेड़ दिया। अपने प्रताप व युद्ध कौशल से धर्म की रक्षा की। ऐसी महान विभूति की जयंती पर उपस्थित होने में उन्हें गर्व है। कार्यक्रम को दीपक शर्मा, दीपक प्रधान, बड़ा यला वीरपाल सिंह, दीपक राणा, मोहित तोमर, अनिल तोमर, बलराम तोमर तथा राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने संबोधित किया। ललित राणा ने कहा कि राजपूत वंश ने सदैव देश की रक्षा सुरक्षा के लिए प्राण गंवाए। आज तक बिना राजपूत कोई इतिहास नहीं लिखा गया मिहिर भोज भी एक ऐसे ही सम्राट योद्धा थे। कार्यक्रम में भदस्यना के सुनील सिंह उपेन्द्र सोम तिन्नू तोमर नीतू तोमर चंद्र मोहन चौहान सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।