विधायक ने राजवाहों की सफाई अभियान का किया शुभारंभ

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।  
विधायक डॉ मंजू शिवाच ने का सिंचाई विभाग के अंतर्गत याकूतपुर मवी राजवाहे की सफाई अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों निर्देश दिया कि क्षेत्र के राजवाहों की सफाई ठीक प्रकार से होनी चाहिए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि सफाई का कार्य ठीक प्रकार से किया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आशुतोष सारस्वत, एई देवेंद्र सिंह, जे ई विकास शर्मा, डी आर ओ अमरीश त्यागी, प्रदीप कुमार जिलेदार ,मुकेश कुमार अमीन, देवेंद्र डायमंड ,सुभाष सांगवान, ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, सुधीर भारद्वाज व गौरव, मुकेश कुमार आदि लोग रहे।