नगर पालिका परिषद में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मोदी नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह व महिला कल्याण विभाग गाजियाबाद के संरक्षण अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश भर में 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए योजनाओं के बारे में बताया तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उनके बचाव के लिए विचार रखें। जिसमें पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, चाइल्ड मैरिज एक्ट आदि की जानकारी दी । इस मौके पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के ऊपर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। प्रोग्राम में आशादीप फाउंडेशन द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन मोदीनगर के कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार ने बच्चों के सुरक्षा संबंधित विचार रखे। इस मौके पर नारी शक्ति कोऑर्डिनेटर शोभा चौधरी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी टीम ने नारी शक्ति का लोगो बनाया। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन मोदीनगर टीम के मेंबर कपिल पांचाल, स्वाति पांडे व निरीक्षक मुरारी लाल आदि का सहयोग रहा।