विभिन्न राज्यों से 15 टीमों ने लिया हिस्सा, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जयपुर को मिला प्रथम स्थान
गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस के स्नातक परिसर द्वारा एक राष्ट्रीय कोड फेस्ट हैकथॉन-2023 समारोह का उद्घाटन किया गया। समारोह का उद्घाटन बोहितेश मिश्रा, को-फाउंडर एंड सी.टी.ओ-एवेक्सा सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, को-फाउंडर डिसिशन ट्री एंडेवर इंडिया तथा उपकार सिंह, आईटी लीडर, डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट-देव ऑप्स, लीडर एंड बिजनेस डिजिटल थिंकर, टेडक्स स्पीकर, नॉएडा, आईटीएस के निदेशक (आईटी एवं यूजी) प्रो. सुनील पांडेय और यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रो, नैंसी शर्मा ने माँ सरस्वती एवं गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजलित कर किया।

आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने संबोधन में छात्रों को पूरी टीम भावना एवं क्षमता के साथ इस कोड फेस्ट के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उपकार सिंह ने हैकथॉन 2023 के आयोजन को बहुत महतवपूर्ण बताया एवं कहा कि इस प्रकार के आयोजन बहुत कम संस्थान कर पाते हैं। उन्होंने आईटीएस गाजियाबाद की मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा की आईटीएस परिसर में आना अपने आप में एक संतोष देने वाला अनुभव है। उन्होंने छात्रों को पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम में भाग लेने, अपनी तकनीकी समझ, कुशलता एवं दक्षता को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हैकथॉन जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने से अपनी समझ एवं कौशल को प्रदर्शित करने के साथ साथ अपने स्वमूल्यांकन का भी अवसर प्राप्त होता है। आईटीएस के निदेशक (आईटी एवं यूजी) प्रो. सुनील पांडेय ने छात्रों को कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से व्यवसाय जगत में टेक्नोलॉजी को आत्मसात किया जा रहा है तथा तेजी से टेक्नोलॉजी में परिवर्तन एवं विकास हो रहे हैं उसने टेक्नोलॉजी एवं कॉर्पोरेट को एक दूसरे का पूरक बना दिया है।

हैकथॉन 2023 की इस प्रतियोगिता मे भारत के विभिन्न राज्यों से 15 टीमों ने हिस्सा लिया। लगातार रात दिन चले इस 26 घंटे की प्रतियोगिता मे पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे पुरूस्कार स्वरुप 21 हजार रुपए नगद एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गए वहीँ इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ दूसरे स्थान पर रही जिसे 15 हजार रुपए नकद पुरूस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा केआईईटी मुरादनगर तीसरे स्थान पर रही जिसे 10 हजार रुपए नकद पुरूस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

पुरूस्कार वितरण समारोह के समापन पर प्रसन्ना लोहार- ब्लॉक स्टैक, चीफ इनोवेशन ऑफिसर-पे सर्किल, एडवाइजरी बोर्ड मेंबर- ट्रान्स बैंक, फाउंडर- इंडिया ब्लॉकचैन फोरम, फॉर्मर वाईस प्रेजिडेंट- डिजिटल इनोवेशन आर्किटेक्चर-दी सी बी बैंक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बीके अरोरा, डायरेक्टर पीआर. सुरेंदर सूद, यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
















