मोदीनगर। विधायक डॉ मंजू शिवाच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शारदीय नवरात्रों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति योजना के तहत मोदीनगर थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई महिला फरियादी थाने में अपनी फरियाद करने जाती है तो वह पुरुष पुलिसकर्मी के सामने थोड़ा असहज महसूस करती है, अब महिला हेल्प डेस्क खुलने से महिला फरियादी आसानी से अपनी बात महिला पुलिसकर्मी के सामने रख सकेगी। साथ ही फरियादी अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद उसको एक स्टॉम स्लिप भी दी जाएगी। विधायक ने कहा कि मोदी एवं योगी महिलाओं के लिए अधिक चिंतित व संवेदनशील हैं, उन्होंने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण व सुकन्या समृद्धि योजना आदि अन्य कई योजनाएं उपलब्ध कराई हैं। विधायक ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता को बदलने की जरूरत है, इसके लिए हम हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। इस अवसर पर सीओ मोदीनगर, एसएचओ मोदीनगर, नवनियुक्त महिला थाना इंचार्ज प्रीति एवं सहयोगी महिला पुलिसकर्मी मोनिका ,विमला, पवन सिंघल, सुभाष सांगवान, नवीन जायसवाल व महेश तायल अन्य आदि लोग उपस्थित रहे।
















