महिला हेल्प लाइन की शुरुआत

धौलाना। धौलाना थाना परिसर में शुक्रवार को महिला हेल्प लाइन की शुरुआत फीता काटकर की गई। बतौर मुख्य अतिथि पहुंची एसडी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने उद्घाटन करते हुए कहा कि नवरात्र के दिनों में सरकार द्वारा की गई यह शुरुआत निश्चित रूप से परवान चढ़ेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने साथ ही कहा कि इसका कुशल संचालन भी किया जाना आवश्यक है। तभी इसे सफल माना जाएगा। हेल्पलाइन प्रभारी उपनिरीक्षक रजनी वर्मा ने कहा कि वे पूरा प्रयास करेंगी कि किसी भी महिला को थाने से मायूस ना लौटना पड़े। साथ ही थाने में महिलाओं के साथ सद्व्यवहार किया जाए इस पर भी पूरा जोर रहेगा। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, महिला उप निरीक्षक मनु सक्सेना, भाजपा नेत्री कुशल सिसोदिया, बबीता नैन, पूजा सिंह, सारिका सिंह, हेमलता आदि मौजूद यहां मौजूद रहे। साथ ही सभी चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस करनी भी यहां पर मौजूद रहे। सभी ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। सभी ने इस कार्य की सराहना की।