उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर के निर्देशन में चल रहे दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण के अन्तर्गत टीबरी नाथ मंडल का प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिन भारत सेवा ट्रस्ट पर आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के वक्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं एवम् मंडल के पदाधिकारीयों को संबोधित किया। पार्टी के मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ अनिल शर्मा, दीप्ति भारद्वाज, पुष्पेंदु शर्मा, वीरेंद्र कुमार अटल जी व प्रभु दयाल लोधी जी ने संबोधित किया व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर जी ने की, साथ में मंडल कार्यक्रम संयोजक हनी शुक्ला, मंडल कार्यक्रम व्यवस्थापक विशाल श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन विशाल वर्मा ने किया। साथ में मंडल प्रभारी नाजिया आलम, कुमुद सक्सेना, प्रमित राय रेशू,पुष्पेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।















