गाजियाबाद। जनपद बढ़ते अपराधों से थर्रा गया है, कारोबारी से लेकर आमजन तक भयभीत हैं। शहर में हो रही गुंडागर्दी, लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर पुलिस उन पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि जिले में भारी पुलिस बल की तैनाती होने के बाद भी अपराध का ग्राफ घटने की बजाय बढ़ रहा है। बुधवार को नवयुग मार्किट में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ लगातार हो रही लूट, चोरी के वारदातों के विरोध में व्यापारियों ने बैठक के दौरान चिंता जाहिर की। प्रवक्ता अशोक भारतीय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों के साथ लूट, चोरी की वारदातें बढ गई है। इसके साथ व्यापारी वर्ग भी बिगड़ते माहौल से चिंतित है। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र राजेंद्रनगर का केके. शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। व्यापारियों ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। त्यौहारों को देखते हुए पेट्रोलिंग व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि कोई लूटपाट की घटना न हो। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनय भारद्वाज, राकेश शर्मा, प्रवक्ता अशोक भारतीय, प्रवीण बत्रा, गौरव गर्ग, संजय गोयल, हिमांशु शर्मा, विमल शर्मा, सुनील यादव, तेजपाल चौहान, बॉबी त्यागी, गगन भसीन, राजकुमार शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
















