निगम की तत्परता: उद्यान विभाग की टीम ने बिना ट्रैफिक बाधित किए सड़क से हटाया विशाल वृक्ष

गाजियाबाद। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर जुटा हुआ है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को बेहतर तरीके से कर रहे हैं। इसी क्रम में उद्यान विभाग टीम द्वारा किए गए कार्य सामने आए हैं, राज नगर सेक्टर 2 के पास गिरे हुए विशाल वृक्ष को उद्यान विभाग के मालियों तथा हेड मालियों व सुपरवाइजर की टीम द्वारा, बिना ट्रैफिक बाधित किया तत्काल मार्ग को खाली कराया गया जिसको देखकर सभी ने उद्यान विभाग के कार्यों की प्रशंसा की, नगर आयुक्त द्वारा भी टीम को मोटिवेट किया गया।

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर सेक्टर-2 में किसी बड़े वाहन के द्वारा एक विशाल वृक्ष को गिरा दिया गया था। जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। ट्रैफिक पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त हो गया था किंतु समय से उद्यान विभाग की टीम के द्वारा जेसीबी व अन्य उपकरणों के माध्यम से मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान कराया पेड़ बहुत ही बड़ा था जिसको उठाया नहीं जा सकता था। वही मौके पर आवश्यकता अनुसार कटिंग कर सड़क से वृक्ष को हटाया गया एवं ट्रैफिक भी सामान्य रुप से चल रहा। कम समय में एक अच्छा कार्य उद्यान विभाग द्वारा किया गया। जिसके लिए मौके पर टीम की सभी ने प्रशंसा की।