दीपिका चिखलिया की फिल्म में मिला काम
नई दिल्ली। रातों-रात फर्श से अर्श पर पहुंची गीतकार रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अपने नए प्रोजेक्ट में जुट गई हैं। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की फिल्म सरोजिनी में रानू को काम मिला है। इस फिल्म के लिए वह गाने गा रही हैं। यह बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका सरोजनी नायडू का किरदार निभाएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बावत खुद जानकारी साझा की है। दीपिका चिखलिया ने लिखा कि मेरी मूवी सरोजिनी में धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल गा रही हैं। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में रानू मंडल बताती हैं कि वह धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं। वह फिल्म सरोजिनी के गाने गा रही हैं। रानू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान उन्हें मिलेगा, जो आप अब तक देते आए हैं। बता दें कि से दीपिका चिखलिया ने कुछ दिन पहले बताया था कि उन्हें फिल्म सरोजनी नायडू की बायोपिक ऑफर की गई है। हालांकि मैंने अभी तक साइन नहीं की है। फिल्म धीरज मिश्रा ने लिखी है। फिल्म को धीरज डायरेक्ट करेंगे, मगर मगर लॉक डाउन के कारण धीरज ने अभी तक मुझे स्टोरी नहीं सुनाई है। हमें डीटेल्स पर ध्यान देना होगा। जब यह लॉक डाउन वगैरह खत्म हो जाएगा तो हम स्टोरी सेशन के लिए साथ बैठेंगे। यदि सब-कुछ ठीक रहा तो मैं इस फिल्म को करने का विचार कर रही हूं। रानू मंडल की बात करें तो उनका रेलवे स्टेशन में गाना गाते वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। लता मंगेशकर का प्यार का नगमा गा रानू मंडल को लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें गाना गाने का मौका दिया था। उन्होंने हिमेश संग गाना गाया। आज रानू मंडल अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।
















