-शिकायत देखने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों को दी जाएगी ट्रेनिंग
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पोर्टल व आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण हो सके। इसके लिए सरकारी विभागों में शिकायतों को देखने वाले अधिकारियों के कंप्यूटर ऑपरेटर व कर्मचारियों को अब ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने एडीएम एलए विवेक मिश्रा, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, जीडीए, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आईजीआरएस की शिकायतों के संबंध में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी शिकायत C श्रेणी व डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए।
बैठक में एडीएम एल/ए विवेक मिश्रा ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एवं शिकायतों की A,B,C श्रेणी में जाने के क्या कारण हैं। वह शिकायतें किस कारण से डिफाल्टर हो जाती हैं। इसकी पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों के कंप्यूटर कंप्यूटर ऑपरेटरों या शिकायत देखने वाले कर्मचारी को ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कारण से शिकायत सी श्रेणी व डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी आईजीआरएस प्रभारी की आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत डिफाल्टर होती है,तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद भी शिकायतें डिफाल्टर होती हैं, तो नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

















