पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से वैशाली के मुख्य नाले की सफाई का कार्य शुरु

गाजियाबाद। क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ाने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें, इन सबका क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल लगातार सक्रिय नजर आ रही है। बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कौशांबी के नाले की सफाई करने की मांग की। जिसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा वैशाली के मुख्य नाले की सफाई के कार्य को शुरू करवाया गया।

बता दें कि नाले की सफाई को लेकर पूर्व में भी कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर समस्या का समाधान नहीं होने पर क्षेत्रीय पार्षद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से अवगत कराया। नाले की सफाई का कार्य शुरु होने पर क्षेत्रीय पार्षद ने महापौर एवं नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने कहा नाले की सफाई होने से जलभराव की समस्या से क्षेत्र के लोगों कों निजात मिलेगी। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे।