कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी में नाली और फुटपाथ निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड-72 की पार्षद कुसुम गोयल के पार्षद निधि से कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी में बुधवार को नाली और फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव सोसायटी के अध्यक्ष के एल सचदेवा द्वारा नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया।

क्षेत्र में चल रही अन्य विकास कार्य के बारे में वहां के लोगों को बताया गया। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी समाजसेवी एसआर सिंह, शोभा रानी, बरनवाल उपाध्यक्ष, रेनू मल्होत्रा संयुक्त सचिव, ममता कलरा, स्वाति अग्रवाल, भूपेंद्र पांडे, ओम दत्त शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, के एल चावला, रामजी प्रसाद सिन्हा, मंजू बरोनिया, पूजा मेहरा, प्रीति वर्मा, पूनम तिवारी व अन्य सभी क्षेत्र के सक्रिय निवासी उपस्थित रहे।