पिलखुवा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान परतापुर रेलवे फाटक के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 420 ग्राम मादक पदार्थ बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि परतापुर रेलवे फाटक के पास नशीले पदार्थ की तस्करी किये जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर मोहल्ला गढ़ी निवासी अबरार अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरापी के कब्जे से 420 ग्राम मादक पदार्थ बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर उन्हे बेचने का अपराध स्वीकार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा हैं।
















