स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक

-कार्यकारिणी बैठक में सुभाष शर्मा प्रांतीय संरक्षक, ललित त्यागी बने प्रांतीय अध्यक्ष

लखनऊ। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सुभाष शर्मा को प्रांतीय संरक्षक, ललित त्यागी को प्रांतीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मोदीनगर, सरवन तिवारी प्रांतीय महामंत्री नगर पालिका परिषद कुशीनगर, अरविंद त्यागी प्रांतीय उपाध्यक्ष, चौब सिंह प्रांतीय उप मंत्री, विनोद त्यागी प्रांतीय संगठन मंत्री, श्रीमयूर गिरधर प्रांतीय सहायक मंत्री, पूरन शर्मा को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया।

वहीं ओमवीर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष नगर पालिका मुजफ्फरनगर, राजकुमार वर्मा नगर पालिका सहारनपुर, मनोज कुमार सरधना, खुर्शीद बैग कांधला झांसी, नगर पालिका शाखा मऊरानीपुर, कानपुर, नगर निगम प्रयागराज, नगर निगम सहारनपुर, बलिया नगर पालिका परिषद, झूसी नगर पालिका परिषद जौनपुर, गाजीपुर, नगर निगम मथुरा, बरेली, मथुरा नगर पालिका कोसीकला, शामली और प्रदेश की विभिन्न निकायों से पदाधिकारी ने एक दिवसीय सम्मेलन में बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया और कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करते हुए आगामी आंदोलन के रूपरेखा तय की गई। प्रांतीय संरक्षक सुभाष शर्मा ने कहा संगठन का उद्देय एकजुट होना है।

अकेला मनुष्य शक्तिहीन है, जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है। कर्मचारियों की हर समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। संठनग द्वारा जो भी कार्य किए जाएंगे, वह संगठन हित में ही रहकर किए जाएगा।